सीलमपुर: सीलमपुर :-रश ड्राइविंग के मामले में भगोड़े आरोपी को पुलिस ने एम एस पार्क इलाके से किया गिरफ्तार
मानसरोवर पार्क थाना पुलिस की टीम ने रश ड्राइविंग के मामले में एक भगोड़े आरोपी को एम एस पार्क से गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार आरोपी की पहचान NSA कॉलोनी निवासी देवेंद्र के तौर पर हुई है. आरोपी देवेंद्र के खिलाफ आनंद विहार थाने में वर्ष 2020 को रश ड्राइविंग का मामला दर्ज हुआ था. 24 जनवरी 2024 को कड़कड़डूमा कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित किया था.