सूरजगढ़ा थाना में शनिवार को भूमि विवाद संबंधी मामले के निष्पादन के लिए जनता दरबार का आयोजन हुआ.अपराह्न 1:30 बजे राजस्व अधिकारी जयकांत जायसवाल द्वारा पुलिस पदाधिकारी की उपस्थिति में मामले की सुनवाई की जा रही थी. राजस्व अधिकारी ने बताया कि यहां 3 मामले की सुनवाई हुई.जिसका निष्पादन किया गया. इनमें से दो मामला पूर्व से ही न्यायालय में प्रक्रिया में है.