जननायक एक्सप्रेस में GRP सिपाही की दबंगई, महिला यात्री की पिटाई का वीडियो वायरल
दरभंगा से अमृतसर जा रही जननायक एक्सप्रेस में जीआरपी सिपाही द्वारा एक महिला यात्री की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि मुरादाबाद के पास ट्रेन के एक कोच में सीट पर बैठने को लेकर दो परिवारों के बीच विवाद हुआ था. इसी दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे जीआरपी कांस्टेबल और महिला यात्री के बीच कहासुनी हो गई.
आरोप है कि विवाद बढ़ने पर सिपाही ने महिला को कई थप्पड़ मारे और जमीन पर गिराकर पीटा. इस घटना में महिला के माथे पर चोट लगने की बात सामने आई है. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं.
वहीं, मामले में नजीबाबाद जीआरपी द्वारा छह यात्रियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और दो युवकों को जेल भेजने की जानकारी सामने आई है. फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर पुलिस की कार्रवाई चर्चा का विषय बनी हुई है.
#SitamarhiPrimeNews #JannayakExpress #DarbhangaAmritsarExpress #GRPPolice #ViralVideo #IndianRailways #RailwayNews #BiharNews #MoradabadNews #Najibabad #BreakingNews #ViralVideo #TrendingNews #FacebookPost #ExplorePage
Darbhanga Amritsar Jannayak Express, GRP constable viral video, woman passenger assault, Najibabad GRP case, railway police news, Indian Railways viral video, Sitamarhi Prime News