63 लीटर नेपाली सौंफी शराब के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, भेजे गए जेल
बाजपट्टी. थाना क्षेत्र के महुआइन गांव में गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से कुल 63 लीटर नेपाली सौंफी शराब बरामद की गई है.
कार्रवाई रसलपुर पिकेट के पीटीसी मनोज रजक के नेतृत्व में की गई. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मृत्युंजय कुमार (24), पिता रामभरोश मुखिया, निवासी कोड़िया लालपुर, थाना रुन्नीसैदपुर, शिव कुमार (21), पिता स्व. सेवक मुखिया, निवासी भारसेपुर, घुसका मुखिया (20), पिता विश्वेश्वर मुखिया तथा रामध्यान मुखिया (35), पिता हितलाल मुखिया, दोनों निवासी मधुरापुर वार्ड संख्या-08, थाना बाजपट्टी के रूप में की गई है.
पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
#Bajpatti #SitamarhiPolice #SitamarhiNews #BiharNews #LiquorSeizure #NepaliSaufi #BajpattiPolice
Keywords: बाजपट्टी शराब बरामदगी, 63 लीटर नेपाली सौंफी शराब, चार तस्कर गिरफ्तार, रसलपुर पिकेट, सीतामढ़ी पुलिस, बिहार शराबबंदी