हसनपुरा: हसनपुरा अंचल कार्यालय में नए अंचलाधिकारी उदयन सिंह ने संभाला अपना पदभार
हसनपुरा में निवर्तमान सीओ सोनू कुमार के स्थानांतरण के बाद हसनपुरा प्रखंड सह अंचल के नए अंचलाधिकारी उदयन सिंह बने हैं। इसके पहले नए सीओ श्री सिंह राज्य के बगहा-2 पश्चिमी चंपारण में थे। निवर्तमान सीओ का स्थानांतरण नालंदा जिले के हरनौत अंचल में हुआ है। शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश्वर राम ने सीओ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा।