हसनपुरा: उसरी बुज़ुर्ग के रहने वाले युवक की पीट-पीटकर की गई हत्या
हसनपुरा प्रखंड के एमएच नगर थाना क्षेत्र के उसरी बुजुर्ग निवासी स्वर्गीय भोला शर्मा के 22 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार शर्मा की दिल्ली के किशनगढ़ थाना क्षेत्र के कटवारिया सराय में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना बीते सोमवार की देर शाम की बताई जा रही है। वहीं इस घटना की सूचना मृतक मनीष के गांव के साथी ने परिजनों को दी है।