हसनपुरा: एम एच नगर थाना पुलिस ने 19 लीटर देसी शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार
हसनपुरा प्रखंड के एमएच नगर थाने के सहायक अवर निरीक्षक दुर्गेश कुमार ने दल बल के साथ गुप्त सूचना के आधार पर शराब धंधेबाजों के यहां छापेमारी की। यह छापेमारी अरंडा गांव निवासी श्रवण चौधरी व हसनपुरा निवासी अशोक कुमार चौधरी के यहां छापेमारी की गई।