हसनपुरा: हसनपुरा के विभिन्न जगहों पर रमजान के पहले जूमें की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई।
हसनपरा प्रखंड क्षेत्र के सभी मस्जिदों में रमजान पर्व के पहले जूमे की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। वहीं उलेमाओं ने अपनी-अपनी तकरीरो को बयां किया। जिसमें कहा कि इस्लाम में रमजान के रोजों का खास मुक़ाम है। इसे अल्लाह ने हर तंदुरुस्त मर्द और औरत पर फर्ज (लागू) किए गए हैं। रमजान के दिनों में की गई अल्लाह की इबादत का बदला अल्लाह एक के बदले सत्तर गुना देता है,