हसनपुरा: हसनपुरा सिवान मुख्य सड़क पर आवारा पशु को बचाने के चक्कर में मोटरसाइकिल सवार गिरकर हुआ घायल
हसनपुरा सिवान मुख्य सड़क पर आवारा पशु के बचाव में मोटरसाइकिल सवार गिरकर घायल हो गया। घायल मोटरसाइकिल सवार की पहचान मांझी थाना क्षेत्र के रहने वाले सूरज कुमार के रूप में हुई है। घायल अवस्था में ग्रामीणों के द्वारा उन्हें निजी डॉक्टर के क्लीनिक में भर्ती कराया गया।