हसनपुरा: हसनपुरा में भाकपा माले ने निकाला राष्ट्रीय प्रतिवाद मार्च
हसनपुरा में भाकपा माले के प्रखंड सचिव उमेश प्रसाद के नेतृत्व में गुरुवार को दर्जनों कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय प्रतिवाद मार्च निकाला। इस दौरान प्रखंड सचिव श्री प्रसाद ने कहा कि भेदभावकारी और विभाजनकारी अन्यायपूर्ण नागरिकता संशोधन कानून नियमों की अधिसूचना 2024 के चुनाव के पहले क्यों, मोदी सरकार जबाव दो।