बड़ौत: भड़ल गांव में दर्जनों दबंगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों व धारदार हथियार से किया हमला, 4 लोग घायल होकर अस्पताल में भर्ती
Baraut, Bagpat | Jun 16, 2025 भड़ल गांव निवासी याकूब का बेटा आमिल रविवार को दुकान से दूध लेने गया, तो रास्ते मे फैजान से कहासुनी हो गई, जो मारपीट में बदल गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने मामला शांत करा दिया। लेकिन फिर फैजान पक्ष के दर्जनों लोगों ने धारदार हथियार व लाठी-डंडो के साथ आमिल के घर में घुसकर हमला कर दिया। हमले में कामिल आदिल पुत्र नफीस, आमिल, आफताब पुत्र याकूब घायल हो गए।