बड़ौत: दाहा-कान्हड़ मार्ग पर मुठभेड़ के बाद ₹25000 का इनामी लुटेरा घायलावस्था में गिरफ्तार, नगदी, बाइक, तमंचा व अन्य सामान बरामद
Baraut, Bagpat | Jun 17, 2025 दाहा कान्हड़ मार्ग से मुठभेड़ के बाद दोघट पुलिस ने मंगलवार रात करीब 3 बजे मुठभेड़ के बाद ₹25000 का इनामी लुटेरा घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। जिसके कब्जे से 1 अवैध तमंचा, कारतूस व लूटे हुए ₹90060 तथा विकास कुमार निवासी तीतरवाड़ा कैराना शामली से लूटी हुई बाइक बरामद हुई है। गिरफ्तार किए गए आरोपी मोनू पुत्र महिपाल निवासी गांव बासौली का आपराधिक इतिहास है।