शामली: जलालाबाद में पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर सट्टेबाजी के आरोप में 2 लोगों को किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | May 4, 2025 रविवार शाम करीब 7 बजे मिली जानकारी के मुताबिक थानाभवन पुलिस ने जलालाबाद के मोहल्ला शहगाज़ीपुर निवासी अंकित व इसरार नाम के 2 लोगों को सार्वजनिक स्थान पर सट्टेबाजी के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से ₹3140 की नगदी, सट्टा पर्चा व पेन बरामद किया गया है। मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।