शामली: थानाभवन के मोहल्ला अस्पताल कॉलोनी के पास गोदाम से चोरी हुआ डीजे का सामान, पुलिस ने 2 युवकों को किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | May 4, 2025 रविवार की शाम 6 बजे मिली जानकारी के मुताबिक थानाभवन के मोहल्ला अस्पताल कॉलोनी निवासी सचिन कुमार ने मोहल्ले में स्थित गोदाम से डीजे का सामान चोरी करने के संबंध में थानाभवन पुलिस से शिकायत की थी। इस मामले में पुलिस ने थानाभवन के मोहल्ला मेमरान निवासी अंकित और मोहल्ला काशीराम निवासी निखिल को गिरफ्तार किया है। कब्जे से चोरी हुआ कुछ सामान भी बरामद किया गया है।