शामली: कैराना निवासी व्यक्ति से हुई 22 लाख रुपये से अधिक की ऑनलाइन ठगी, पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में दर्ज कराया मुकदमा
Shamli, Shamli | May 4, 2025 रविवार की दोपहर करीब 12 बजे मिली जानकारी के मुताबिक कैराना के मोहल्ला आल कला निवासी आसिफ अली ने टेलीग्राम पर वीआईपी टॉस्क चैनल के माध्यम से ONLINE टॉस्क पूरा करने के नाम पर 22 लाख 78 हजार 242 रूपए की ONLINE ठगी किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने केस दर्ज करते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।