शामली: सिक्का गांव में हाईवे पर सिलावर निवासी ट्रैक्टर चालक की चार-पांच लोगों ने की सरेआम पिटाई, वीडियो हुआ वायरल
Shamli, Shamli | May 4, 2025 रविवार की शाम करीब 6 बजे मिली जानकारी के मुताबिक थाना आदर्श मंडी क्षेत्र के गांव सिक्का में हाईवे पर ट्रैक्टर चालक की पिटाई की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पुलिस ने बताया कि ठेले में साइड लगने पर सिक्का निवासी आकाश पक्ष के लोगों ने सिलावर निवासी ट्रैक्टर चालक बब्लू की पिटाई की। मामले में दोनों पक्षों की सहमति से समझौता हो गया है।