शामली: ऊन-पिंडौरा मार्ग पर संत निरंकारी सत्संग भवन के पास से पुलिस ने पिंडौरा के ग्रामीण को किया गिरफ्तार, अवैध शराब बरामद
Shamli, Shamli | May 4, 2025 रविवार की शाम करीब 7 बजे मिली जानकारी के मुताबिक ऊन चौकी पुलिस ने ऊन-पिंडौरा मार्ग पर चेकिंग के दौरान संत निरंकारी सत्संग भवन के पास से गांव पिंडौरा निवासी अजय नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि तलाशी में युवक के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई है। गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।