चित्तौड़गढ़ में जिला कलक्टर डॉ. मंजू के निर्देश पर नगरीय क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए अभियान चलाया गया। नगर परिषद एवं नगर पालिकाओं में निरीक्षण के दौरान अधिकांश लाइटें चालू मिलीं, जबकि कुछ स्थानों पर खराबी पाई गई। प्रशासन ने संबंधित निकायों को निर्देश दिए हैं।