बड़ौत: डूंडाहेड़ा के पास 96 घरेलू गैस सिलेंडर लूट मामले में वांछित चौथा आरोपी, पंजाब निवासी, गाड़ी सहित गिरफ्तार
Baraut, Bagpat | Apr 14, 2025 बागपत पुलिस ने सोमवार को बताया कि डूंडाहेड़ा के पास गत वर्ष 8 सितंबर को 96 घरेलू गैस सिलेंडर की डिलीवरी के दौरान कार सवार 4 लोग बलपूर्वक गाड़ी छीनकर ले गए थे। पुलिस लूट का खुलासा कर 3 आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जिनके कब्जे से 85 घरेलू गैस सिलेंडर व घटना में प्रयुक्त गाड़ी बरामद हुई थी। जबकि लूटी हुई खाली गाड़ी सुभानपुर के पास खड़ी बरामद हुई थी।