बड़ौत: दाहा के जंगल में हाईटेंशन लाइन से चिंगारी गिरने से किसान की 2 बीघा गन्ने की फसल जली, मुआवजे की मांग
Baraut, Bagpat | Apr 14, 2025 दाहा के जंगल में रविवार को हाईटेंशन लाइन से चिंगारी गिरकर किसान की गन्ने की फसल में आग लग गई। सूचना पर पहुंचे किसानों ने किसी तरह आग पर काबू किया। किसानों ने पावर कारपोरेशन के खिलाफ हंगामा प्रदर्शन कर मुवावजे की मांग की। दाहा गांव निवासी जसवीर पुत्र महेंद्र के खेत से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। जिससे चिंगारी गिरने से नीचे खड़ी गन्ने की फसल में आग लग गई।