फिरोजाबाद - जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने 7 स्कूलों का किया निरीक्षण शिकोहाबाद ब्लॉक के विद्यालयों में पहुंचे अधिकारी
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने शिकोहाबाद ब्लॉक के 7 परिषदीय स्कूलों का किया औचक निरीक्षण_
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा आज विकास खण्ड शिकोहाबाद के 7 परिषदीय विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
जिन स्कूलों का निरीक्षण हुआ - प्राथमिक विद्यालय चमरौली, प्राथमिक विद्यालय जेवडा, उच्च प्राथमिक विद्यालय जेवडा, प्राथमिक विद्यालय धौरऊ हिम्मतपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय धौरऊ हिम्मतपुर, कम्पोजिट स्कूल बदनपुर कर्खा और प्राथमिक विद्यालय साढुपुर।
निरीक्षण में सभी स्टाफ उपस्थित मिला। BSA ने छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने, निपुण भारत मिशन की गतिविधियां चलाने और स्कूलों में साफ-सफाई के निर्देश दिए।
बाद में BRC सिविल लाइन पर प्रधानाध्यापकों के साथ समग्र शिक्षा के निर्माण कार्यों को लेकर बैठक कर दिशा-निर्देश दिए।
#Firozabad #Shikohabad #BSA #BasicEducation #DDMNEWS