फिरोजाबाद ठेका सफाई कर्मचारियों ने CM योगी को दिया धन्यवाद, नगर निगम में प्रेस कॉन्फ्रेंस, आउटसोर्स निगम गठन पर जताया आभार
उत्तर प्रदेशीय ठेका सफाई कर्मचारी संघ की ओर से आज दिनांक 3 सितंबर 2026 को नगर निगम फिरोजाबाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।
संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि महाराज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम का गठन कर समस्त आउटसोर्स ठेका कार्मिकों के हितार्थ में 40,000 रुपये से 20,000 रुपये मासिक वेतन निर्धारण एवं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का अभूतपूर्व ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है।
इसी ऐतिहासिक फैसले को लेकर अखंड राष्ट्र को समर्पित भाजपा सरकार एवं वाल्मीकि समाज व सफाई कर्मचारियों के उन्नायक परम पूज्य यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का संघ ने हृदय स्पर्शी नमन वंदन एवं कोटि-कोटि साधुवाद आभार व्यक्त किया है।
इस मौके पर वरिष्ठ संरक्षक गण अशोक मोती वाल्मीकि, जालिम सिंह वाल्मीकि, सुभाष भारती, बबलू गौतम, मुन्नालाल टार्जन, अमित राय, विशाल राय सहित प्रांतीय महामंत्री योगेश सरन, अध्यक्ष आचार्य कृष्ण मुरारी, विनय चौहान, पवन दीप चौहान, सोनू चौहान, विजय चौधरी, रोबिन सिंह, अमित नौबत, शिवालय चौहान, सूजल चौहान, नरेन्द्र कुमार सहित समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे।
#FirozabadNews #NagarNigamFirozabad #ThekaSafaiKaramchari #YogiAdityanath #FirozabadBreaking #DDMNEWS #OutsourceNigam
रिपोर्ट: कश्मीर सिंह जर्नलिस्ट, फिरोजाबाद
---