खरगोन जिले के अंबाडोचर में ईद पर गोवंश वध के मामले में हिंदू संगठनों ने गो न्याय यात्रा निकाली। क्षेत्र के संतों के सानिध्य में अंबाडोचर से झिरन्या के चैनपुर थाना तक 4 किमी की पदयात्रा में 1 हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए। संतों ने प्रशासन की धीमी कार्रवाई पर नाराजगी जताई। बाकी 2 आरोपियों पर कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।