खरगोन जिले की भीकनगांव नगर परिषद में वार्ड 5 में उपचुनाव होंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव की तारीख़ की घोषणा कर आदर्श आचार सहिता लागू की है। 16 जून को अधिसूचना का प्रकाशन व 7 जुलाई को मतदान होगा। वार्ड से कांग्रेस समर्थित पूनम अमित जायसवाल पार्षद निर्वाचित होकर अध्यक्ष चुनी गई थी।