खरगोन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कार्यालय में संगठन सृजन अभियान का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी दिल्ली से पधारे ऑब्जर्वर अभिषेक दत्त, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी से नियुक्त पर्यवेक्षक पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा, सह पर्यवेक्षक श्रीमती रचना जैन द्वारा जिले के नेताओं से वन टू वन चर्चा की।