खरगोन जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में हुए करोड़ों रुपए के घोटाले की जांच के बीच बैंक के सीईओ पी.एस. धनवाल का अचानक तबादला कर दिया गया है। सीईओ का धनवाल का तबादला 13 जून को तब हुआ। जब एक दिन पहले ही बैंक के पूर्व सीईओ राजेन्द्र आचार्य को गबन और धोखाधड़ी के मामले में धनवाल द्वारा सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था।