खरगोन जिले के अंबाड़ोचर में शनिवार को हिंदू संगठनों ने गो न्याय पदयात्रा निकाली। यह पदयात्रा सुबह 11 बजे अंबाड़ोचर से झिरन्या के चैनपुर थाना तक निकाली गई, जिसमें क्षेत्र के संतों समेत 2000 से अधिक लोग शामिल हुए। यह विरोध 6 जून को ईद के दिन हुए कथित गौवंश वध के खिलाफ था। पुलिस ने अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है|