धर्मशाला: दिसंबर में नॉर्थ जोन अधिवेशन कराने की तैयारी, पर्यटन और होटल कारोबार को मिलेगा बढ़ावा
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि कांगड़ा को पर्यटन राजधानी घोषित करने के बाद सरकार यहां क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन आयोजित करने पर जोर दे रही है। दिसंबर में धर्मशाला में नॉर्थ जोन अधिवेशन आयोजित करने की दिशा में काम किया जा रहा है। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलने और पर्यटन सीजन में होटलों की ऑक्युपेंसी बढ़ने की उम्मीद है।
#धर्मशाला #कांगड़ा #सुखविंद्रसिंहसुक्खू #पर्यटनराजधानी #हिमाचलप्रदेश #Tourism #Dharamshala #HimachalNews #chambaexpress
Chamba, Chamba | Oct 16, 2026