जमुई: डॉक्टर पर हमला के 9 दिनों बाद भी पुलिस के हाथ खाली, विरोध में आईएमए ने सदर अस्पताल में बैठक कर OPD सेवा कराया बंद
Jamui, Jamui | Jun 7, 2024 28 मई की देर रात निजी क्लिनिक में प्रसूता की मौत के बाद क्लिनिक में तोड़फोड़ कर डॉ. मनीष कुमार के साथ मारपीट करने मामले में 9 दिन बीतने के बाद भी आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर आईएमए ने बैठक कर एक दिवसीय हड़ताल का निर्णय लिया। साथ ही आईएमए ने सदर अस्पताल के ओपीडी को बंद करवाया, फिर बस से सभी निजी क्लिनिक के ओपीडी को भी बंद करवाया।