जमुई: गरसंडा गांव में फटा नोट नहीं लेने को लेकर युवक को मारकर किया घायल, इलाज के बाद टाउन थाना में घायल ने दिया आवेदन
Jamui, Jamui | Jun 7, 2024 टाउन थाना क्षेत्र के गरसंडा गांव में फटा नोट नहीं लेने की वजह से सूरज मलिक को बेरहमी से पीट कर बुरी तरह घायल कर दिया।उसके बाद घायल सूरज मलिक का सदर अस्पताल में इलाज कराया गया, फिर शुक्रवार की देर शाम घायल सूरज मालिक द्वारा टाउन थाना में आवेदन देकर उमेश चौधरी, गणेश चौधरी और जुगल चौधरी पर मारपीट का आरोप लगकर कार्रवाई की मांग की गई है।