जमुई: सिकंदरा चौक के पास दो बाइक के बीच हुई टक्कर में एक बाइक पर सवार युवक घायल, सदर अस्पताल से किया गया पटना रेफर
Jamui, Jamui | Jun 7, 2024 सिकंदरा चौक के पास शुक्रवार की शाम तेज रफ्तार दो बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक बाइक पर सवार एक युवक बुरी तरह घायल हो गया। घायल युवक को परिजन द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।