घाटमपुर: तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से महिला की मौत, चालक फरार
बिधनू थाना क्षेत्र के भगवती धर्मकांटा के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार डंपर ने करीब 50 वर्षीय महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका ग्राम निहालपुरवा की निवासी बताई जा रही हैं।