शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर को आयोजित राज्यस्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का सीधा प्रसारण जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में किया जाएगा। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने जिला स्तर पर तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया है। गुरुवार 4 बजे जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को विद्यालयों में प्रसारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।