मुरैना में खूनी रंजिश: चरवाहे की ह.त्या, 25 भैंस ले जाने का आरोप; परिजनों ने पुलिस पर उठाए सवाल
मुरैना। सरायछोला थाना क्षेत्र के रिठौरा गांव के जंगल में पुरानी रंजिश के चलते 45 वर्षीय चरवाहे लल्ला उर्फ अतर सिंह गुर्जर की लाठियों से पी.ट-पी.टकर ह.त्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृ.तक के परिजनों ने हमलावरों पर करीब 25 भैंस ले जाने का भी आरोप लगाया है। मामले में सात नामजद आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।
परिजनों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, परिवार की सुरक्षा और पुलिस की कथित लापरवाही की जांच की मांग की है। मांगें पूरी नहीं होने पर श.व थाने पर रखकर प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी गई है।
#morena #मुरैना #पुलिस
Morena Nagar, Morena | Oct 12, 2026