ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में संविधान दिवस पर मनाया गया।
ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में "विषय - संवैधानिक मूल्यों के संवर्धन में शिक्षक शिक्षा की भूमिका" पर विशेष व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के शैक्षणिक समन्वयक सौरभ शर्मा द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत कर सभी सदस्यों का अभिवादन किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक अनिल दास ने विषय - संवैधानिक मूल्यों के संवर्धन में शिक्षक शिक्षा की भूमिका" पर अपने विचार व्यक्त करते हुए भारतीय संविधान की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, निर्माण प्रक्रिया एवं उसकी मूल भावना से प्रशिक्षुओं को अवगत कराया तथा विभिन्न अनुच्छेद एवं अधिकारों से अवगत कराया एवं कहा कि संविधान केवल शासन संचालन का दस्तावेज नहीं, बल्कि न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व पर आधारित एक समतामूलक एवं लोकतांत्रिक समाज के निर्माण का मार्गदर्शक है। उन्होंने कहा कि शिक्षक शिक्षा संवैधानिक मूल्यों को व्यवहारिक जीवन में उतारने का एक सशक्त माध्यम है।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मोहित कुमार तिवारी ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि संविधान किसी भी लोकतांत्रिक राष्ट्र की आत्मा एवं उसकी सामाजिक, राजनीतिक और नैतिक व्यवस्था का आधार होता है। हमें संवैधानिक मूल्यों के माध्यम से ऐसे नागरिक तैयार करना है जो समाज में समानता, न्याय, स्वतंत्रता, बंधुत्व और मानवीय गरिमा के मूल्यों को स्थापित करने, अपने आचरण, शिक्षण व्यवहार एवं सामाजिक सहभागिता के माध्यम से संविधान की मूल भावना को जीवंत रखें और राष्ट्र निर्माण में अपनी सार्थक भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम में बी.एड. सत्र 2025-27 एवं 2026–28 के सभी प्रशिक्षुओं के साथ महाविद्यालय की डी.एल.एड. समन्वयक डॉ. खुशबू कुमारी सिन्हा , सहायक प्राध्यापक डॉ. इंद्र कुमार जायसवाल, डॉ. रामकृष्ण प्रसाद, डॉ. संजीत कुमार, डॉ. सीताराम यादव, चुन्नु कुमार, बिनीता कुमारी आदि उक्त अवसर पर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के समन्वयक डॉ. मनीष कुमार सिन्हा द्वारा किया गया।
Koderma, Kodarma | Nov 26, 2026