Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अयोध्या
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
Uttarakhand
लखनऊ
Crimenews
महंगाई
Sitapur
Aap
Asaduddinowaisi
newsexpressbst
Basti, Basti
| Nov 15, 2026
MORE NEWS
छठ व्रत के अवसर पर अमहट घाट पर हजारों की संख्या पहुँचेंगी छठ व्रती महिलाएं........
Basti, Basti | Nov 15, 2026
.*छठ पूजा को लेकर अमहट घाट पर तैयारियों का जायजा, अंकुर वर्मा ने दिए सफाई और सुरक्षा के निर्देश* *बस्ती, 15 नवंबर 2026* छठ महापर्व को लेकर नगर पालिका परिषद बस्ती की तैयारियां जोरों पर हैं। रविवार सुबह को वरिष्ठ भाजपा नेता एवं नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा अमहट घाट पर पहुंचे और वहां चल रही तैयारियों का जायजा लिया। अंकुर वर्मा ने घाट पर घूम-घूम कर साफ-सफाई, वेदी निर्माण, पानी का स्तर, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पालिका कर्मचारियों को निर्देश दिया कि घाट पर कहीं भी गंदगी न रहे, व्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। अमहट घाट पर नगर पालिका के सफाईकर्मी सुबह से ही घाट की सीढ़ियों और पानी के किनारे की सफाई में जुटे रहे। घाट पर व्रतियों के लिए रंग-बिरंगी वेदियां बनाई गई हैं। घाट के किनारे बांस-बल्लियों से बैरिकेडिंग भी की गई है, ताकि गहरे पानी में कोई न जाए। निरीक्षण के दौरान अंकुर वर्मा ने अधिकारियों से कहा कि छठ घाटों पर पेयजल, प्रकाश, शौचालय और कपड़े बदलने की समुचित व्यवस्था कराई जाए। महिलाओं और बुजुर्ग व्रतियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व आस्था और अनुशासन का पर्व है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि घाटों पर पुलिस और गोताखोरों की तैनाती, एंबुलेंस की व्यवस्था और नियंत्रण कक्ष की भी व्यवस्था की जा रही है, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल में अर्घ्य दे सकें। इस दौरान उनके साथ नगर पालिका के कर्मचारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। *संवाददाता - हरी ओम प्रकाश*
Basti, Basti | Nov 15, 2026
बस्ती। लोक आस्था के महापर्व छठ पर जहां श्रद्धालु भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हैं, वहीं कुछ लोग श्रद्धालुओं की सेवा को ही अपना धर्म मानकर वर्षों से इस परंपरा को निभा रहे हैं। ऐसे ही एक नाम हैं मनमोहन श्रीवास्तव 'काजू', जो लगातार 19 वर्षों से अमहट घाट पर छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को निःस्वार्थ भाव से निःशुल्क चाय वितरित करते आ रहे हैं। छठ माता के प्रति अटूट आस्था और श्रद्धा का ही परिणाम है कि मनमोहन श्रीवास्तव 'काजू' ने सेवा के इस क्रम को कभी टूटने नहीं दिया। इस वर्ष भी उनके द्वारा अमहट घाट पर श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क चाय वितरण की व्यवस्था की गई। सुबह से लेकर देर तक चलने वाली इस सेवा के माध्यम से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को चाय उपलब्ध कराई गई। मनमोहन श्रीवास्तव 'काजू' समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहने के साथ-साथ वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जीएसटी अधिवक्ता भी हैं। विधानसभा क्षेत्र 310 बस्ती सदर से चुनाव लड़ने की उनकी प्रबल इच्छा भी चर्चा में है। हालांकि, इन तमाम राजनीतिक और व्यावसायिक गतिविधियों के बीच छठ महापर्व पर उनकी 19 वर्षों से जारी सेवा एक अलग पहचान रखती है। मनमोहन श्रीवास्तव 'काजू' ने कहा कि छठ महापर्व केवल पूजा-अर्चना का पर्व नहीं, बल्कि सेवा, श्रद्धा, समर्पण और लोक आस्था का प्रतीक है। इस पावन अवसर पर व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सेवा करने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। छठ माता की कृपा और आशीर्वाद से यह सेवा पिछले 19 वर्षों से अनवरत जारी है और भविष्य में भी इसी श्रद्धा एवं समर्पण के साथ जारी रहेगी। अमहट घाट पर उनकी यह निःशुल्क चाय सेवा अब छठ महापर्व की एक प्रेरणादायी परंपरा बन चुकी है। 19 वर्षों से लगातार जारी यह पहल बताती है कि समाज में सेवा और समर्पण की भावना ही किसी व्यक्ति की अलग पहचान बनाती है।
Basti, Basti | Nov 15, 2026
बस्ती: बनकटी में छठ पूजा की तैयारियां पूरीः बने सात छठ घाटः इं. अरविन्द पाल ने किया निरीक्षण, छठी मैया के आशीर्वाद से पुत्ररत्न की प्राप्ति से बढ़ी श्रद्धाः चंद्रनगर मथौली से शुरू हुई पहल बन चुकी है जनभागीदारी का बड़ा अनुष्ठान..........
Basti, Basti | Nov 15, 2026
मेरा कोई भतीजा नहीं- सपा सांसद राम प्रसाद चौधरी .....बीजेपी जॉइन करने वाले पूर्व सांसद अरविंद चौधरी को दो टूक Ram Prasad Chaudhary #arvindchaudhry
Basti, Basti | Nov 15, 2026
लेखपाल संघ का 65 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मना, जरूरतमंदों में बांटे कंबल और फल बस्ती: उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का 65 वां स्थापना दिवस तहसील बस्ती सदर सभागार में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संघ के संस्थापक पंडित मुरारी लाल शर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इस अवसर पर लेखपालों ने संगठन के संघर्ष और उपलब्धियों को याद करते हुए एकजुटता बनाए रखने का संकल्प लिया। स्थापना दिवस पर लेखपालों ने पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित कुष्ठाश्रम में मरीजों को कंबल, फल और मिठाई वितरित की। वहीं जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को भी फल बांटकर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। कार्यक्रम में सदर तहसील अध्यक्ष महेन्द्र कुमार यादव, जिला कोषाध्यक्ष अरविन्द गौतम, मंत्री देवेन्द्र कुमार, सहित बड़ी संख्या में लेखपाल मौजूद रहे.......
Basti, Basti | Nov 14, 2026
छठ पूजा के पावन अवसर पर हार्दिक आमंत्रण लोक आस्था, श्रद्धा एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर आप सभी सम्मानित क्षेत्रवासियों, माताओं, बहनों एवं भाइयों को सादर आमंत्रित किया जाता है। आप सभी सपरिवार उपस्थित होकर छठी मैया एवं भगवान सूर्यदेव की आराधना में सहभागी बनें और इस पावन पर्व की शोभा बढ़ाएं। आपकी गरिमामयी उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है। सादर आमंत्रक बालकृष्ण त्रिपाठी (पिंटू बाबा) नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गायघाट
Basti, Basti | Nov 14, 2026
बनकटी में छठ पूजा की तैयारियां पूरीः बने सात छठ घाटः इं. अरविन्द पाल ने किया निरीक्षण छठी मैया के आशीर्वाद से पुत्ररत्न की प्राप्ति से बढ़ी श्रद्धाः चंद्रनगर मथौली से शुरू हुई पहल बन चुकी है जनभागीदारी का बड़ा अनुष्ठान बस्ती। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधानसभा क्षेत्र बस्ती सदर के भावी प्रत्याशी इंजीनियर अरविन्द पाल ने लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा पर क्षेत्रवासियों को शुभकामना देते हुए उनके सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा, सामाजिक एकता और पारिवारिक विश्वास का भी प्रतीक है। छठ पूजा से अपने जुड़ाव की कहानी साझा करते हुए अरविन्द पाल ने बताया कि वर्ष 2008 में इस आयोजन की शुरुआत हुई थी, जिसने वर्ष 2015 में भव्य स्वरूप धारण कर लिया। उन्होंने कहा कि छठी मैया के आशीर्वाद से उन्हें पुत्ररत्न की प्राप्ति हुई। इसके बाद छठी मैया के प्रति उनकी श्रद्धा और अधिक बढ़ गई। उनके मन में विचार आया कि इस पावन पर्व की शुरुआत अपने गांव से की जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इस धार्मिक परंपरा से जुड़ सके। इसी सोच के साथ उन्होंने चंद्रनगर मथौली में छठ घाट का निर्माण कराया। शुरुआत में सीमित स्तर पर शुरू हुआ यह आयोजन धीरे-धीरे जनभागीदारी के कारण व्यापक रूप लेता गया। समय के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु इससे जुड़ते चले गए और छठ पूजा का आयोजन क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण धार्मिक परंपरा बन गया। उन्होने बताया कि वर्तमान में नगर पंचायत बनकटी में कुल सात छठ घाटों का निर्माण कराया जा चुका है, जहां श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ छठी मैया की पूजा-अर्चना करते हैं। उनका कहना है कि इस आयोजन को निरंतर बेहतर स्वरूप देने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे व्रती माताओं-बहनों और श्रद्धालुओं को सुविधाजनक वातावरण मिल सके। इंजीनियर अरविंद पाल के विकास कार्यों की चर्चा करते हुए समर्थकों का कहना है कि उनके द्वारा कराए गए निर्माण कार्यों में गुणवत्ता को प्राथमिकता दी गई है। राजनीतिक क्षेत्र में भी वह अपनी सक्रियता और जनसंपर्क के माध्यम से मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। विधानसभा क्षेत्र बस्ती सदर से दावेदारी के बीच उनकी पहचान एक जमीनी नेता के रूप में बनाई जा रही है। उनकी राजनीतिक छवि को समर्थक साफ-सुथरी बताते हैं। अरविन्द पाल ने छठी मैया से प्रार्थना की कि क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे तथा सभी के जीवन में सकारात्मकता का संचार हो।
Basti, Basti | Nov 14, 2026