.*छठ पूजा को लेकर अमहट घाट पर तैयारियों का जायजा, अंकुर वर्मा ने दिए सफाई और सुरक्षा के निर्देश*
*बस्ती, 15 नवंबर 2026*
छठ महापर्व को लेकर नगर पालिका परिषद बस्ती की तैयारियां जोरों पर हैं। रविवार सुबह को वरिष्ठ भाजपा नेता एवं नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा अमहट घाट पर पहुंचे और वहां चल रही तैयारियों का जायजा लिया।
अंकुर वर्मा ने घाट पर घूम-घूम कर साफ-सफाई, वेदी निर्माण, पानी का स्तर, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पालिका कर्मचारियों को निर्देश दिया कि घाट पर कहीं भी गंदगी न रहे, व्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
अमहट घाट पर नगर पालिका के सफाईकर्मी सुबह से ही घाट की सीढ़ियों और पानी के किनारे की सफाई में जुटे रहे। घाट पर व्रतियों के लिए रंग-बिरंगी वेदियां बनाई गई हैं। घाट के किनारे बांस-बल्लियों से बैरिकेडिंग भी की गई है, ताकि गहरे पानी में कोई न जाए। निरीक्षण के दौरान अंकुर वर्मा ने अधिकारियों से कहा कि छठ घाटों पर पेयजल, प्रकाश, शौचालय और कपड़े बदलने की समुचित व्यवस्था कराई जाए। महिलाओं और बुजुर्ग व्रतियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व आस्था और अनुशासन का पर्व है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने कहा कि घाटों पर पुलिस और गोताखोरों की तैनाती, एंबुलेंस की व्यवस्था और नियंत्रण कक्ष की भी व्यवस्था की जा रही है, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल में अर्घ्य दे सकें।
इस दौरान उनके साथ नगर पालिका के कर्मचारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।
*संवाददाता - हरी ओम प्रकाश*
Basti, Basti | Nov 15, 2026