खोदावंदपुर: खोदावंदपुर में एक क्विंटल पांच किलो गांजा बरामद, मुख्य तस्कर सहित तीन गिरफ्तार, दो बड़े एक छोटा मोबाइल और ₹19,900 बरामद
खोदावंदपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मेघौल धर्मगाछी चौक के समीप एसएच 55 पर वाहन जांच के क्रम में उजले रंग की डस्टर कार से एक सौ पांच किलो गांजा के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्कर के पास से दो एंड्रॉयड मोबाईल एवं एक कीपैड फोन एवं 19 हजार 900 रुपया पुलिस ताँती का वोटर आईडी एवं आधार कार्ड बरामद किया है।