खोदावंदपुर: खोदावंदपुर प्रखंड के 5 पंचायतों में गुरुवार को खेल मैदान निर्माण का शिलान्यास हुआ
खोदावंदपुर प्रखण्ड के कुल 8 पंचायतों में से 5 पंचायतों में गुरुवार को दोपहर करीब बारह बजे खेल मैदान निर्माण का शिलान्यास किया गया। इनमें मेघौल पंचायत में श्री दुर्गा पल्स टू विद्यालय, खोदावंदपुर पंचायत में प्रखंड मुख्यालय मैदान, बरियारपुर पश्चिमी पंचायत में मध्य विद्यालय तारा बरियारपुर का मैदान, फफौत पंचायत के वार्ड नं 13 स्थित चकवा गांव का मैदान किया गया।