भितरवार: करंट से युवक की मौत, पुलिस ने मर्ग कायम किया
करहिया थाना क्षेत्र के दुबहा में खेत पर अवैध बिजली के तारों से करंट लगने के कारण एक युवक की मौत होने का मामला सामने आया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मृतक हरि सिंह रावत पुत्र हरपाल सिंह रावत निवासी ग्राम दुबहा की मौत के मामले में मर्ग कायम किया गया है। प्रारंभिक जानकारी मैं बिजली के तारों में लापरवाही को हादसे का कारण बताया गया। पुलिसमामले की जांच कर रही है।