जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में उद्यमी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उद्योगों के विकास को गति देना तथा उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना था। जिला पदाधिकारी ने कहा कि सरकार उद्योग एवं रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और उद्योगों के विस्तार से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन उद्योगों के अनुकूल वातावरण बनाने और उद्यमियों की समस्याओं के समयबद्ध समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। संवाद के दौरान उद्यमियों ने अरवा राइस की सरकारी खरीद पुनः शुरू करने, निर्बाध बिजली आपूर्ति, औद्योगिक क्षेत्रों में सड़क, जल निकासी, फायर एनओसी, भूमि संपरिवर्तन, ड्रेनेज, पार्किंग, ट्रांसफॉर्मर, ऋण सुविधा, सुरक्षा, लीज डीड, उद्यमी सहायता केंद्र, बगास उपलब्धता तथा SIPB आवेदनों के त्वरित निष्पादन सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी मामलों का विभागवार परीक्षण कर शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला स्तर की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा तथा राज्य स्तर के मामलों को तत्काल अग्रसारित किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में उद्यमी प्रत्यक्ष एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।
#districtpolicewestchamparan #champaran24news #viralreelschallenge #districtadministrationwestchamparan #CMBihar #viralvideochallenge #BettiahNews #BreakingNews #samratchoudhary