कड़ी प्रशासनिक चौकसी एवं पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच छठ महापर्व का संध्याकालीन अर्घ्य शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न।
पश्चिम चंपारण जिले में लोकआस्था के महापर्व छठ का संध्याकालीन अर्घ्य श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। जिले के विभिन्न छठ घाटों पर व्रतियों एवं श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि, आरोग्य और खुशहाली की कामना की।
महापर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सभी प्रमुख छठ घाटों एवं संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी। प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों द्वारा लगातार निगरानी रखी गई। सीसीटीवी कैमरों, नियंत्रण कक्ष एवं अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं के माध्यम से स्थिति पर नजर रखी गई।
जिला प्रशासन की सतर्कता, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम एवं श्रद्धालुओं के सहयोग से संध्याकालीन अर्घ्य का आयोजन आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सामाजिक सौहार्द के वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिले में कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।
जिला प्रशासन पश्चिम चंपारण सभी श्रद्धालुओं एवं छठव्रतियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करता है तथा आगामी प्रातःकालीन अर्घ्य को भी शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने हेतु प्रतिबद्ध है।
#JaiChhathiMaiya
#ChhathPujaMeinAaiyeBihar
#BiharKaGarvChhathMahaparv
#CMSamrat
#samratchoudhary
Information & Public Relations Department, Government of Bihar