इंदरगढ़: भगुवापुरा थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुरा में 12 वर्षीय किशोरी को सांप ने डसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गई जान
भगुवापुरा थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुरा में 12 वर्षीय किशोरी की सर्पदंश से मौत हो गई। समय पर अस्पताल न ले जाकर झाड़-फूंक के चक्कर में परिजन उलझे रहे। रामपुरा निवासी श्रुति राठौर पुत्री जय नारायण राठौर (12 वर्ष)*को गुरुवार रात करीब 11:30 बजे घर में निकले सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे रात में ही पास के गांव थरेट में झाड़-फूंक कराने ले गए थे