बेल्थरा रोड में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने भाजपा संगठन और कार्यकर्ताओं को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा और उसके कार्यकर्ता हर समय चुनाव के लिए तैयार रहते हैं।
चुनाव कभी भी हो, पार्टी का कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरने के लिए तैयार है।उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। पार्टी का कार्यकर्ता सिर्फ चुनाव के समय नहीं, बल्कि लगातार जनता के बीच रहकर संगठन को मजबूत करने का काम करता है।
#Belthararoad #Ballia #VidhanSabhaElection #Balliakhabar #Dhananjaykannujia