नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र के चापरहाट बाजार में बुधवार रात करीब नौ बजे हुए हंगामे और कथित गोलीबारी की चर्चा से दहशत फैल गयी। डर के कारण कई दुकानदारों ने समय से पहले अपनी दुकानें बंद कर दीं। सधुआ गांव निवासी सुधीर मंडल पर कुछ अज्ञात लोगों द्वारा हमला किए जाने की बात सामने आयी है।