हत्या के प्रयास में वांछित अभियुक्त ने पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण
मेरठ। थाना लोहियानगर पुलिस की लगातार दबिश और गिरफ्तारी के
बढ़ते दबाव के चलते हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त रविश पुत्र इरशाद, निवासी फतेहउल्लापुर, थाना लोहियानगर, ने पुलिस कार्यालय मेरठ पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पिस्टल और .32 बोर के 06 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Parliament Street, New Delhi | Sep 12, 2026