विधायक के प्रयासों से देवप्रयाग को मिली सौगात, 4.50 किमी चौरिखाल–सिरवाड़ी–काण्डा मोटर मार्ग का शिलान्यास
देवप्रयाग। विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग में चौरिखाल–सिरवाड़ी–काण्डा मोटर मार्ग के नव निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। विधायक के प्रयासों से राज्य योजना के तहत स्वीकृत 4.50 किमी लंबे मोटर मार्ग के निर्माण पर ₹180.90 लाख खर्च होंगे।
मोटर मार्ग के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलने के साथ ही गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ने में मदद मिलेगी। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण की स्वीकृति और कार्य शुरू होने पर विधायक एवं प्रदेश सरकार का आभार जताया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विकास मेहरा, मंडल अध्यक्ष कुलदीप रावत, ज्येष्ठ प्रमुख जगत नारायण रतूड़ी, कमलेश कंडारी एवं विनोद रावत सहित जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।