कुरुक्षेत्र में अक्टूबर और दिसंबर माह में मनाया जाएगा सुधार उत्सव:विश्राम कुमार मीणा
प्रदेश सरकार की तरफ से सुधार उत्सव का तैयार किया शेड्यूल, शेड्यूल के अनुसार जनमंथन, विमर्श, जनसंवाद, संकल्प सिद्धि को लेकर होंगे कार्यक्रम, आमजन की भागीदारी के साथ-साथ विभागीय अधिकारी भी शामिल होंगे तमाम गतिविधियों में
कुरुक्षेत्र 3 सितंबर उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में अक्टूबर और दिसंबर माह 2026 में सुधार उत्सव मनाया जाएगा। इस सुधार उत्सव के तहत प्रदेश सरकार की तरफ से एक शेड्यूल तैयार किया गया है। इस शेड्यूल के अनुसार जनमंथन, विमर्श, जनसंवाद, संकल्प सिद्धि जैसे कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इन कार्यक्रमों में आमजन की भागीदारी के साथ-साथ विभागीय अधिकारी भी अपनी डयूटी का निर्वहन करते हुए सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे और सुझावों को एकत्रित करेंगे।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा वीरवार को देर सायं लघु सचिवालय के सभागार में सुधार उत्सव को लेकर अधिकारियों की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने अक्टूबर व दिसंबर 2026 माह में भारत सरकार के आदेशानुसार प्रदेश के हर जिले में चलने वाले सुधार उत्सव कार्यक्रम को सफल बनाना है। इस उत्सव को सफल बनाने के लिए राज्य और जिला स्तर पर कमेटियों का गठन किया गया है। यह कमेटियां राज्य और जिला स्तर पर सुधार उत्सव को कामयाब बनाने के लिए एक एक्शन प्लान तैयार करेंगे ताकि इस एक्शन प्लान के तहत कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके। इस सुधार उत्सव के बारे में आयुक्त आईएएस अमित अग्रवाल ने विस्तार से जानकारी दी है।
उपायुक्त ने कहा कि भारत सरकार और राज्य सरकार की तरफ से अक्टूबर और दिसंबर माह में मनाए जाने वाले सुधार उत्सव को लेकर एक राष्ट्रव्यापी अभियान की रूपरेखा तैयार की है। इस रूपरेखा के अनुसार 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक आमजन के साथ अलग-अलग जगहों पर जन मंथन के कार्यक्रम होंगे, 10 अक्टूबर से 30 नवंबर तक विमर्श कार्यक्रम होंगे, 10 अक्टूबर से 20 दिसंबर तक जनसंवाद, 25 से 27 दिसंबर तक संकल्प सिद्धि कार्यक्रमों का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि 11 सितंबर को विशेष जागरुकता अभियान भी चलाया जाएगा। इस दौरान सभी विभागों के अधिकारियों को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने कहा कि सुधार उत्सव के शेड्यूल के तहत 2 अक्टूबर से लेकर 31 अक्टूबर तक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इस मौके पर एसडीएम पिहोवा गुरविंदर सिंह, डीआईपीआरओ डा. नरेंद्र सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुरजीत कौर, सीडीपीओ कुसुम कांबोज सहित अन्य अधिकारी मौज