जर्मनी की चकाचौंध छोड़, छठ के लिए कैमूर लौटीं प्रियंका, बोलीं - माटी की खुशबू से बड़ी कोई दौलत नहीं
कैमूर भभुआ, जर्मनी की आलीशान जिंदगी, वहां की सुविधाएं और चकाचौंध... सब कुछ छोड़कर एक बेटी सिर्फ एक आस्था के लिए हजारों किलोमीटर का सफर तय कर अपने गांव लौट आई। नाम है प्रियंका जायसवाल।
जर्मनी में रहती हैं प्रियंका, लेकिन जैसे ही छठ का पर्व नजदीक आया, मन बेचैन हो उठा। मिट्टी की सोंधी खुशबू, मां के हाथ का ठेकुआ, घाट पर गूंजते छठ गीत और परिवार का साथ... ये सब उन्हें वापस खींच लाया।
भभुआ पहुंचते ही प्रियंका ने पूरी तरह से देसी अंदाज में छठ मनाया। व्रत की तैयारी, सूप-दौरा सजाना, घाट पर परिवार संग अर्घ्य देना... हर रस्म में वे सबसे आगे दिखीं।
स्थानीय लोगों के लिए प्रियंका आज मिसाल बन गई हैं। लोग कह रहे हैं - जो अपनी जड़ों को नहीं भूलता, वही असली अमीर है।
प्रियंका की कहानी उन हजारों प्रवासी भारतीयों को संदेश दे रही है कि विदेश की चमक-दमक चाहे कितनी भी बड़ी क्यों न हो, अपनी माटी और अपनी परंपरा से बड़ा कुछ नहीं होता।
Mohania, Kaimur | Nov 15, 2026