मधुबनी जिले के खुटौना प्रखंड अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लौकहा पुलिस और एसएसबी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 82.780 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 42 लाख रुपये बताई गई है। सोमवार की अहले सुबह भूतही बलान नदी पुल के समीप सीमा स्तंभ संख्या 245/2 के पास की गई छापेमारी में एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया, जबकि चार अन्य तस्कर नेपाल की ओर फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपित की पहचान नेपाल के सप्तरी जिले के मलहनिया निवासी अरविंद यादव के रूप में हुई है। फुलपरास एसडीपीओ अमित कुमार ने प्रेसवार्ता कर कार्रवाई की जानकारी दी। पुलिस गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ कर फरार तस्करों और गांजा तस्करी के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।
#Khutauna #Laukaha #MadhubaniNews #BiharNews #IndoNepalBorder #GanjaSeized #DrugSmuggling #SSB #BiharPolice #BreakingNews #DENNewsMadhubani
[ DEN News Madhubani ] [ DEN News ] [ Madhubani News ] [ Khutauna News ] [ Laukaha News ] [ Bihar News ] [ Madhubani Breaking News ] [ Indo Nepal Border News ] [ Ganja Seized Madhubani ] [ 82 Kg Ganja Seized ] [ SSB Laukaha ] [ Laukaha Police ] [ Amit Kumar SDPO ] [ Drug Smuggling Bihar ] [ Nepal Border Smuggling ]